गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीनी विवाद में भाई की गोली मारकर हत्या

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजावाद जिले के एका क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने सगे भाई की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना एका के नगला दया रामनिवासी सुमित्रा देवी बड़े बेटे भगवान सिंह एवं बृजेश के पास रहती है जबकि घनश्याम अलग रहता है। तीनों भाइयों में बंटवारे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को घनश्याम गांव के किसानों का बीज जलालाबाद से लेकर आया था। वह एक किसान नगला विके में मूंगफली का बीज उतार कर लौटकर घर आ रहा था, तभी रास्ते में पडने वाले खेत पर चला गया।
बताते हैं कि खेत पर ही पहले से घात लगा कर बैठे भगवान सिंह एवं बृजेश ने घनश्याम को पकड़ कर मारना पीटना शुरू कर दिया। घनश्याम की गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। एका पुलिस घटना की पृष्ठभूमि में दो भाइयों के मध्य एक महिला को लेकर हुआ विवाद बता रही है। पुलिस ने हत्यारोपी भाई बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *