गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दस लोगों की मौत

अबुजा : नाइजीरिया के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी है। संघीय सड़क सुरक्षा कोर की प्रवक्ता फ्लोरेंस ओकेपे ने ओगुन राज्य की राजधानी अबेओकुटा में संवाददाताओं से कहा कि यह घटना बस के तेज गति के कारण नियंत्रण खोने से लागोस-इबादान एक्सप्रेसवे के कारा पुल पर हुई। ओकेपे ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर एक इंटरचेंज के लिए रास्ता तय करते समय चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। उन्होंने कहा कि घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि शवों को ओगुन के सगामू इलाके में एक मुर्दाघर में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *