गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट

डल झील के कुछ हिस्से में पानी जमा

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर डल झील और अन्य जल निकाय में पानी जम गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर में कल मौसम की सबसे सर्द रात रही। श्रीनगर का कल न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से (-) 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
मौसम विभाग ने बताया कि गुलमर्ग में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

पहलगाम में पिछली रात शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम कार्यालय के अनुसार श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केन्द्रशासित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर आज मौसम साफ रहा और 15 दिसंबर तक इसके मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। इसके अलावा 16-17 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्का हिमपात हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *