भुवनेश्वर : ओडिशा में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को नयागढ़ जिला उप रजिस्ट्रार के कब्जे से करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा किया। सतर्कता सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सब रजिस्ट्रार शाश्वत कुमार पटनायक द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए, नयागढ़ और केंद्रपाड़ा जिलों में छह स्थानों पर आठ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), छह इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों के नेतृत्व में सतर्कता अधिकारियों द्वारा उनके घर की तलाशी ली जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान, पटनायक और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दो-दो मंजिला इमारतें, छह भूखंड, एक चार पहिया वाहन के साथ-साथ अन्य संपत्तियों का पता चला।
तलाशी के दौरान, उनकी संपत्तियों में केंद्रपाड़ा में दो-दो मंजिला इमारतें, कटक, जटनी, खुरधा और केंद्रपाड़ा शहरों में और उसके आसपास छह भूखंड शामिल हैं। इमारतों और भूखंडों की माप एवं मूल्यांकन सतर्कता तकनीकी विंग द्वारा किया जा रहा है।
सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने पाया कि उनके नाम पर जमीन खरीदने के लिए दो प्रॉपर्टी डीलर को 6.54 छह लाख रुपये से अधिक का अग्रिम भुगतान किया गया। इसके अलावा, एक चार पहिया और तीन दो पहिया वाहन भी जब्त किए गए।
अधिकारी और जमा राशि का पता लगाने के लिए तलाश जारी रखे हुए हैं।
उप रजिस्ट्रार की करोड़ों की संपत्ति जब्त
