अलवर : राजस्थान में अलवर जिले की मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्लाईन्ड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाािकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि 9 दिसम्बर को मृतक राकेश बैरवा की गुमशुदा की रिपोर्ट पत्नी ओमवती द्वारा दर्ज करायी थी। तलाश के दौरान पुलिस को 11 दिसम्बर को राकेश बैरवा का शव गुगडोद के जंगल में पहाडी की तलहटी मे बनी नाली.खाई में पडा मिला।
मृतक के बडे भाई द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर ब्लाईन्ड मर्डर करने वाले मृतक की पत्नी ओमवती, पुत्री कुमारी नेहा निवासी पुन्दरा थाना राजगढ जिला अलवर एवं भतीजे अजय बैरवा को महज 24 घण्टों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक राकेश बैरवा की पत्नी ओमवती प्री प्लानिंग के तहत स्वंय के ईलाज कराने की कहकर मृतक को सामान्य अस्पताल लेकर गई, जहां मुताबिक योजना के मृतक की पुत्री कुमारी नेहा, अजय आये एवं मृतक राकेश बैरवा को साथ लेकर गुगडोद के जंगल में लेकर गये जहां पर मृतक का नाबालिग पुत्र मौजूद मिला, जहां पर चारों मुलजिमान ने मिलकर मृतक का गला घोटकर हत्या कर मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया, जिससे पहचाना नहीं जा सके। इसके तीन दिन बाद में थाने पर उपस्थित होकर मुताबिक योजना के मृतक की पत्नी ओमवती द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
ब्लाईन्ड मर्डर का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
