गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑनलाइन दवा मुहैया कराने के नाम पर ठगी

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाडा में चिकित्सा उपकरणों एवं दवाओं को ऑनलाइन मुहैया कराने के नाम पर एक पिता.पुत्री से सात लाख रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबू लाल पायक ने पूर्व में ऑन लाइन दवाईयां मंगवाई थी। बाद में वे पैरालिसिस से ग्रेषित हो गये। इस बीच, बाबूलाल के नंबर पर वाटसऐप कॉल आया। कॉलकर्ता ने कहा कि आपने पूर्व में ऑन लाइन दवा मंगवा चुके हैं। उसने, बाबूलाल को प्रलोभन दिया कि आप लक्की ड्रा के विजेता हैं और आपको वे, फ्री में दवा देंगे।
कॉलकर्ता ने बाबूलाल से कहा कि आपको सिर्फ जीएसटी राशि का भुगतान करना होग। इस तरह बाबू लाल को ठगों ने अपने जाल में फांसा और ऑन लाइन एवं बैंक अकाउंट में निःशुल्क दवा के नाम पर रुपये डलवा लिये। इसके बाद भी वे, रुपये की मांग करते रहे। इसके चलते बाबू लाल ने उन्हें और पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने बाबू लाल की बेटी नीलम को कॉल कर उससे भी रुपये डलवा लिये। इन ठगों ने पिता-पुत्री से सात लाख रुपये की ऑन लाइन ठगी कर ली। इस वारदात को लेकर नीलम पायक ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *