भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड में जिला प्रशासन ने शहर में संचालित होने वाले नर्सिंग होम के संचालकों को सख्त निर्देश दिया है और कहा है कि नर्सिंग होम में कार्य करने वाले सभी लोगों की ब्यौरा दिया जाये, अन्यथा नर्सिंग होम को सील कर दिया जायेगा।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय में कल स्वास्थ्य संबंधी एक बैठक आयोजित की, इसमें 14 नर्सिंग होम के संचालकों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि सभी नर्सिंग होम के संचालक वह ड्यूटी पर तैनात रहने वाले स्थाई अस्थाई स्टाफ की जानकारी दें। लिखित जानकारी न मिलने पर ऐसी नर्सिंग होम को सील किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। जिले में किसी भी कीमत पर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए। भिण्ड के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅं. शिवराम सिंह कुशवाह ने बताया कि जो नर्सिंगहोम संचालक मापदण्डों को पूरा नहीं करेंगे उनको सील कर कार्यवाही की जाएगी।
