गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ का जवान शहीद

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित परतापुर थाना क्षेत्र के महला के जंगलों में आज नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया जिसकी चपेट में आने से बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है। माहला बीएसएफ कैंप से जवानों की टुकड़ी नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जंगल के बीच जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमे बीएसएफ का जवान अखिलेश राय ब्लास्ट की चपेट में आ गया। जवान को गंभीर हालत में पखांजूर सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही जवान ने दमतोड दिया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *