हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके गगनपहाड़ में प्रसिद्ध कराची बेकरी के एक गोदाम में गुरुवार को आग लगने से कम से कम 15 कर्मचारी झुलस गये। पुलिस ने यहां कहा कि इस घटना में झुलसे हुए अधिकांश कर्मचारी उत्तर प्रदेश के हैं और उनमें से आठ को कंचनबाग के डीआरडीओ अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। झुलसे लोगों में छह की हालत गंभीर है।
इसबीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने एक्स पर एक पोस्ट में आग की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल श्रमिकों को तुरंत बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायलों में अधिकतर उत्तर प्रदेश के मजदूर हैं। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बेकरी गोदाम में आग लगने से 15 कर्मचारी झुलसे
