हैदराबाद : के. चंद्रशेखर राव को यशोदा अस्पताल से शुक्रवार को छुट्टी मिली गयी जिसके बाद वह नंदी नगर स्थित अपने घर पहुंचे। राव के बाएं पैर के कूल्हे में फ्रैक्चर के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और सर्जरी के बाद स्वस्थ्य होने पर आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने उपचार करने वाले डॉक्टरों और नर्सों समेत पूरे स्टाफ को धन्यवाद दिया। अस्पताल से निकलने के समय उन्होंने वहां खड़े अपने सैकड़ों प्रशंसकों का अभिवादन किया। वह अस्पताल से सीधे अपने घर पहुंचे जहां उनका पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राव के साथ परिवार के सदस्य, विधायक, बीआरएस नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
