जयपुर : देश का नंबर वन बी2बी एवं बी2सी शो – “जयपुर ज्वलैरी शो” का इस बार 22 से 25 दिसंबर तक आयोजन किया जायेगा। जेजेएस चेयरमैन, विमल चंद सुराणा ने शुक्रवार को यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर ज्वैलीरी शो-2023 का
आयोजन ‘एमराल्ड… योर स्टोन योर स्टोरी’ थीम के साथ जयपुर के सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में 22 से 25 दिसंबर को होने जा रहा है। जेजेएस दिसंबर शो के रूप में विश्वभर में अपनी खास पहचान बना चुका है, जिसमें शीर्ष जवाहरात कारोबारी अपनी नयी डिजायन और बेहतरीन कारीगरी को प्रदर्शित करते हैं और देश-विदेश के सालाना कलैण्डर में जेजेएस को स्थान दिया जाता है।
श्री सुराणा ने कहा कि जेजेएस अपनी पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है जिसे सफल बनाने के लिए जेजेएस टीम पूरे जोश और मेहनत के साथ जुटी है और ‘द दिसंबर शो’ के लिए इस वर्ष एग्जीबिटर्स में उत्सुकता देखने को मिल रही है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) में 67 स्टालों के साथ हुई शुरूआत में काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया, संवाद और उत्सुकता देखने को मिली थी। वहीं 2004 में लंबी छलांग देखेने को मिली जहां जेजेएस में 189 बूथ लगाए गए। उसके बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2005 में, वेन्यू को राजमहल पैलेस में स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसमें 276 स्टॉल थे। इस जगह ने प्रदर्शकों, अन्य प्रतिभागियों और आगंतुकों को अधिक स्पेस और सुविधाएं प्रदान की।
इसी रह वर्ष 2006 में, बूथों में 308 की वृद्धि देखी गई; 2007 में 354; 2008 में 357, 2009 में 372 बूथ; 2010 में 413 बूथ; 2011 में 451; 2012 में 464; 2013 में 456; 2014 में 552 बूथ; 2015 में 730 बूथ, 2017 में 800 से अधिक बूथ, 2018 और 2019 में 810 बूथ्स, 2021 में 800 बूथ्स और 2022 में 902 बूथ्स थे। विक्रेताओं और खरीदारों के लिए उत्तम अनुभव बनाने के लिए, जेजेएस अपने 21वें वर्ष में 1100 से ज्यादा बूथ की मेजबानी करने जा रहा है
जयपुर ज्वैलरी शो-2023 का 22 से 25 दिसंबर तक होगा आयोजन
