गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के दो दिवसीय बिब एक्सपो का आगाज

जयपुर : राजस्थान की राजधानी एवं गुलाबी शहर जयपुर में 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के आठवें संस्करण के तहत शुक्रवार से दो दिवसीय बिब एक्सपो की शुरूआत हुई। मैराथन के डॉ. मनोज सोनी ने ने आज बताया कि मैराथन के उत्सव के लिए जयपुर तैयार होने लगा है और इस कड़ी में आज से दो दिवसीय बिब एक्सपो की शुरूआत गोपालपुरा स्थित सी के बिऱला अस्पताल मैदान में हुई जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन से वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड में वेदांता समूह की सीएसआर हेड, लीना वेरेनकर द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि जयपुर राइट इस मैराथन में विभिन्न देशों के रनर्स को ‘रन फॉर जीरो हंगर‘ के संदेश के साथ रन में भाग लेते देखेंगे। साथ ही जानी मानी हस्तियां जैसे वेदांता के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा और केयर्न ऑयल एंड गैस के डिप्टी सीईओ डॉ. स्टीव मूर, क्रमशः 21 किमी हाफ मैराथन और पांच किमी ड्रीम रन में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि हॉफ मैराथन 21 किमी से अधिक की होगी जो एनआरआई चौराहा, महल रोड, प्रताप नगर से सुबह साढ़े बजे शुरु होगी। एनआरआई चौराहा, महल रोड, प्रताप नगर से शुरु होकर मैराथन गोनेर रोड होती हुई आवासरी माता मंदिर रोड से यू-टर्न लेकर वापस एनआरआई चौराहे पर पहुंच कर समाप्त होगी।

यह नया रूट एसोसिएशन ऑफ़ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (एआईएमएस) द्वारा आज ही प्रमाणित किया गया है। इसके अलावा रूट पर मेडिकल समेत अन्य किसी भी स्थिति में मदद के लिए वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। डॉ सोनी ने बताया कि बिब एक्सपो के पहले दिन 13 कैटेगरी में पिंकसिटी रनर अवॉर्ड मैराथन में शामिल होने वाले रनर्स को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *