जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सेना के जवानों ने एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेना के जवानों ने गश्त के दौरान राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में आईईडी बरामद किया। उन्होंने कहा कि गश्ती दल ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया और इलाके को एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया है।
