गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

2282 अपराधियों पर लगा गुण्डा एक्ट

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती परिक्षेत्र के तीनों जिलों बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर में समाज में भय और आतंक पैदा करने वाले 2282 अपराधियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की गयी है। यहां यह जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्वाज ने शनिवार को बताया कि परिक्षेत्र के तीनों जिलों बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर में 2282 व्यक्यितों द्वारा समाज मे भय और आतंक का माहौल पैदा किया जा रहा था जिनका चालान गुण्डा एक्ट मे किया गया है।

इनमें से 244 अपराधियों के विरूद्व जिलाबदर की कार्रवाई की गयी है। जिलाबदर की हुई कार्रवाई में अगर ये लोग समय-सीमा के भीतर जनपद में मौजूद पाये जायेंगे तो आगे की कार्रवाई की जायेगी। इन्ही अपराधियो में से आईपीसी की धारा 10-जी गुण्डा एक्ट के तहत 22 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है।
उन्होने बताया है कि परिक्षेत्र के समस्त पुलिस अधीक्षकों,अपर पुलिस अधीक्षकों , पुलिस उपाधीक्षकों तथा समस्त थाना प्रभारी एंव चौकी प्रभारियों को निर्देश प्रदान किया गया है कि समाज मे भय और आतंक पैदा करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई निरंतर की जाए और जो अपराधी जिला बदर है उनके द्वारा अगर जिला बदर की कार्रवाई का उल्लघंन किया जा रहा हो तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *