गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेक्टर ट्राली पलटी : दो की मौत, 20 लाेग घायल

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सहायक उपनिरीक्षक राजेश दुबे ने आज बताया कि बैरसिया क्षेत्र के ग्राम गाेंडिया सनखेड़ा की निवासी केसर बाई (60) और चंदर बाई (36) अन्य 30 लोगों के साथ अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए कल ट्रेक्टर ट्राली से भैसाेंदा जा रही थी।

इसी दौरान ट्रेक्टर ट्राली कचनरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में केसर बाई और चंदर बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा 20 लाेग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी है। मृतक महिलाओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *