गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में केन्द्रीय सुरक्षा बल का एक उप निरीक्षक शहीद हो गया। वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह जगरगुंडा के अंतर्गत कैम्प बेंद्रे से केंद्रीय सुरक्षा बल के 165 बटालियन की कंपनी के जवान गश्त पर निकले थे। इसी के दौरान नक्ससलियों से मुठभेड़ हुयी। करीबन एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें 165 बटालियन का केंद्रीय सुरक्षा बल के उप निरीक्षक सुधाकर रेड्डी शाहिद हो गए तथा केंद्रीय सुरक्षा बल का एक जवान रामु गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के लिए हेलीकाप्टर से ले जाया गया। आसपास के इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं कुछ संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *