गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नागपुर में सोलर कंपनी में बड़ा धमाका

9 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

नागपुर। महाराष्ट्र नागपुर में एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है। पुलिस ने कहा कि रविवार को हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि विस्फोट सुबह नौ बजे बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर यूनिट में हुआ।\ठ्ठयह कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट आज सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब विस्फोटकों को पैक करने का काम चल रहा था। विस्फोट काफी तीव्र था और वहां मौजूद कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई। सोलर एक्सप्लोसिव के मुख्य दरवाजे के सामने बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन इक_ा हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *