गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 19 दिसम्बर से

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 19 दिसम्बर से शुरू होगा। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आज यहां बताया कि विधानसभा चुनावों के बाद छठवीं विधानसभा का पहला सत्र 19 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाई जायेंगी और नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।अगले दिन 20 दिसम्बर को राज्यपाल का अभिभाषण होंगा। उन्होने बताया कि 21 दिसम्बर को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा होगी।इस सत्र में वित्तीय कार्य के अलावा अन्य विधाई कार्य भी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *