इंफाल : मणिपुर में नोनी जिले के लामडांगमेई गांव में रविवार को दो नागा उग्रवादी समूहों के बीच हुई झड़प में तीन लोग मारे गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध ज़ेलियानग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेडयूएफ) और नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नगालैंड-आइसक-मुइवा (एनएससीएन-आईएम) कैडरों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो जेडयूएफ और एक एनएससीएन-आईएम कैडर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद खुपुम पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
