इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 200 रुपये तथा चांदी 1550 रुपये ऊंची होकर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 62300 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 62500 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72850 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 74200 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 62800 नीचे में 61900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 74600 तथा नीचे 72300 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2020 डॉलर तथा चांदी 2441 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना तथा चांदी में मजबूती
