अजमेर : कलराज मिश्र ने कहा है कि स्कूल शिक्षा की नींव तैयार करते हैं और ये ..संस्कार.. निर्माण की पाठशाला हैं। मिश्र आज अजमेर में मयूर स्कूल के 43 वें पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपना उद्बोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी में शिक्षा के संस्कार जरूरी हैं क्योंकि शिक्षा जीवन को आगे बढ़ाती हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे भी गुणवत्ता पूर्ण निकलते हैं। शिक्षित व्यक्ति के जरिये ही समाज और देश आगे बढ़ता है। शिक्षा विकास का मूल आधार है,लेकिन शिक्षा का अहंकार भी नहीं होना चाहिए। मिश्र ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं मौलिक कर्तव्यों का पठन कर इस बात का संदेश दिया कि भारत का संविधान सबके लिए जरूरी है। उन्होंने समारोह के बीच स्कूल के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शिल्ड प्रदान की। स्कूल के मेहरानगढ़ हाऊस को बेस्ट हाऊस आफ आल ट्राफी से नवाजा गया।
