गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जीतू पटवारी 19 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटवारी मंगलवार को सुबह 9:00 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे और वहां भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पटवारी 11 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर 11़ 30 बजे देवास पहुंचेंगे, जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत–सत्कार किया जाएगा।
पटवारी 12़ 30 बजे देवास से प्रस्थान कर सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर बायपास मार्ग से होते हुए दोपहर 2 बजे बैरागढ़ पहुंचेंगे। श्री पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशनपुरा, लिंक रोड होते हुए अपराह्न 03 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। स्वागत रैली में मध्यप्रदेश विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी उपस्थित रहेंगे।

बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *