गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विकसित भारत संकल्प यात्रा 18 दिसम्बर से

कोटा : राजस्थान के कोटा जिले में शहरी चरण का 18 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज होगा। भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और वंचित पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा शुरू की गई है। जिला कलक्टर महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि इसके अंतर्गत सुसज्जित प्रचार वाहन के जरिए भारत सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा एवं शिविर के माध्यम से योजनाओं में पंजीकरण एवं मौके पर ही लाभ देकर आमजन को लाभान्वित किया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी) की नोडल अधिकारी उपनिदेशक स्थानीय निकाय अनुपमा टेलर ने बताया कि यात्रा के शहरी चरण का उद्घाटन शिविर मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा में 18 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। इसमें प्रचार वाहन द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जन जागरूकता की गतिविधियां होंगी।
प्रचार वाहन मध्याह्न पूर्व मल्टीपरपज विद्यालय में रहेगा जबकि मध्यान्ह पश्चात प्रशासनिक भवन नगर निगम कोटा दक्षिण गेट नंबर 3 के सामने रहेगा। दोनों स्थानों पर शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम दक्षिण व उत्तर में एक-एक दिन के अंतराल में यह आयोजन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *