गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसी ने बठिंडा के विकास को इतना बड़ा पैकेज नहीं दिया

मोड़ (बठिंडा) : अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी बठिंडा के सर्वांगीण विकास के लिए 1125 करोड़ रुपए नहीं दिए। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान की सरकार की तरफ से होशियारपुर और गुरदासपुर जिलों के व्यापक विकास के लिए इसी तरह के पैकेज दिए गए थे और अब इस पैकेज के लिए बठिंडा को चुना गया है। उन्होंने कहा कि इन फंडों का प्रयोग अत्याधुनिक स्कूलों, अस्पतालों की स्थापना और लोगों को और सहूलतें प्रदान करने के लिए किया जायेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस लीडरशिप को पिछले 75 सालों में किये विकास के एक भी काम की सूची देने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इसके उलट भगवंत सिंह मान ने अपने कार्यकाल के पिछले 18 महीनों से अधिक समय के दौरान कई जनहितैषी पहलकदमियां की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास और लोगों की खुशहाली को बढ़ावा देने के लिए और सहूलतों के साथ-साथ लोगों को मुफ़्त और निर्विघ्न बिजली दे रही है।
केजरीवाल ने कहा कि पहले राज्य सरकारें दावा करती थीं कि विकास और लोगों की भलाई के लिए उनके पास सरकारी खजाने में कोई पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान की सरकार ने सभी चोर-दरवाजे बंद कर दिये हैं और अब यह पैसा आम आदमी की भलाई के लिए सूझ-बूझ के साथ खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मुफ़्त और मानक शिक्षा के साथ-साथ सेहत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं और राज्य में हर क्षेत्र में पूर्ण तबदीली देखने को मिल रही है।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 42, 000 से अधिक नौजवानों को योग्यता और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियाँ दीं गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नौकरियों की ठेका प्रणाली ख़त्म कर दी गई है और रेगुलर नौकरियाँ दीं जा रही हैं। अरविन्द केजरीवाल ने उम्मीद जतायी कि राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासमुखी योजनाओं स्वरूप ‘आप’ आने वाले लोक सभा मतदान में सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
आप नेता ने कहा कि सभी रिवायती पार्टियाँ राज्य सरकार के विरुद्ध एकजुट हो गई हैं और इन पार्टियों ने राज्य के विकास को पटड़ी से उतारने के लिए फंडों को रोकने के लिए केंद्र सरकार के पास पहुँच की है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भगवंत सिंह मान ने राज्य भर में आम आदमी क्लीनिक खोले, राज्य के फंडों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनाईं और अब केंद्र सरकार ने रेल गाड़ीयाँ बंद करके लोगों को धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने से रोक दिया है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के यह अपवित्र मंसूबों को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा और राज्य सरकार लोगों की सेवा के लिए कोई न कोई रास्ता ज़रूर निकालेगी।
उन्होंने कहा कि वह ‘रंगला पंजाब’ बनाने का अंतिम उद्देश्य को पूरा होने तक लोगों के लिए तन-मन से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब हर क्षेत्र में नयी बुलन्दियां छू रहा है और यह अपने आप में एक रिकार्ड है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *