भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान 19 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार चौहान मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे और दिन में नड्डा से मुलाकात करेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद चौहान का यह पहला दिल्ली दौरा है।
