अमरावती : उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर 24 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। दैनिक मौसम रिपोर्ट में यहां बताया गया है कि उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर अगले छह दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम और रायलसीमा में पूर्वोत्तर मानसून कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात तटीय आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम में न्यूनतम तापमान सबसे कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
