अहमदाबाद : आरबीजेड ज्वैलर्स का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 दिसंबर मंगलवार को खुलेगा और 21 दिसंबर गुरुवार को बंद होगा। कंपनी की ओर से यहां जारी बयान में कहा गया है कि सोने के आभूषणों के संगठित निर्माताओं में से एक अग्रणी निर्माता आरबीजेड ज्वैलर्स लिमिटेड ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के लिए प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य बैंड 95 से 100 रुपये तय किया है। कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए 19 दिसंबर को खुलेगा और 21 दिसंबर को बंद होगा।
निवेशक न्यूनतम 150 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 150 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं।प्रति इक्विटी शेयर 10 रुपये के अंकित मूल्य का यह सार्वजनिक निर्गम 1,00,00,000 इक्विटी शेयरों का पूरी तरह से नया निर्गम है। यह आईपीओ कंपनी की कार्यशील पूँजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए लाया जा रहा है।
आभूषण उद्योग में आरबीजेड ज्वेलर्स का पंद्रह से अधिक वर्षों का इतिहास है। ये जड़ाऊ, मीना और कुंदन के काम सहित दुल्हन के लिए सोने के पुरातन आभूषणों की एक विविध श्रृंखला के डिजाइन और निर्माण में विशेषज्ञ हैं और इसे थोक और खुदरा, दोनों आधार पर बेचते हैं। ये राष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं को जॉब वर्क के आधार पर दुल्हन के लिए सोने के पुरातन आभूषण का प्रसंस्करण और आपूर्ति भी करते हैं।
इनके व्यवसाय मॉडल का अनूठा तत्व संपूर्ण मूल्य श्रृंखला पर पूर्ण नियंत्रण है, जिससे इन्हें आपूर्ति पक्ष पर उत्पादों की गुणवत्ता की निगरानी और नियंत्रण रखने के साथ माँग पक्ष पर ग्राहकों की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता हासिल करने में मदद मिलती है। ज्वेलर्स के थोक कारोबार में भारत के 20 राज्य और 72 शहरों के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय पारिवारिक ज्वेलर्स का ग्राहक आधार है।इसका इरादा दक्षिणी भारत में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का है क्योंकि भारत में कुल आभूषण माँग का 41 प्रतिशत हिस्सा दक्षिण भारत का है।
गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज गांधीनगर राजमार्ग पर कंपनी के पास 23,966 वर्ग फुट में फैला अच्छी तरह से सुसज्जित और आधुनिक सोने के आभूषण की विनिर्माण सुविधा है। यह सुविधा इन्हें एक ही छत के नीचे सोने के आभूषण डिजाइन और निर्माण करने में सक्षम बनाती है।आरबीजेड ज्वेलर्स “हरित झवेरी” ब्रांड नाम के तहत अपने खुदरा शोरूम का संचालन करता है और अहमदाबाद, गुजरात में एक स्थापित कंपनी है।इसके पास 10,417 वर्ग फुट में शोरूम स्थान है और 1,250 वर्ग फुट का क्षेत्र पट्टे के आधार पर है। कंपनी ने 2014 में हरित जावेरी ज्वेलर्स के नाम से खुदरा कारोबार में कदम रखा था।
आरबीजेड ज्वैलर्स का आईपीओ मंगलवार को खुलेगा
