सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एक यंत्री व कम्प्यूटर ऑपरेटर को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार छपारा में किसानों के खेत में 11 केवी लाइन एवं ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य के एवज में सहायक यंत्री शैलेंद्र नाथ व कम्प्यूटर आपरेटर मयंक साहू को 60 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। फरियादी ने यंत्री को रकम देने लगा, तभी उन्होंने रकम कम्प्यूटर आपरेटर को देने को कहा, तभी दोनों को गिरफ्तार किया गया। आवेदक कलीम खान ने शिकायत दर्ज करायी थी।
