गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अजमेर जिले में नसीराबाद के सनोद पटवारी रविकुमार लाखीवाल को आज बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो को शिकायत दी थी जिसमें हाल सनोद पटवारी द्वारा उसकी जमीन का नामान्तरण खोलने के रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो ने आज जाल बिछा कर कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी पटवारी लाखीवाल को बीस हजार की रिश्वत राशि के साथ पंचायत भवन में ही रंगेहाथों दबोच लिया। ब्यूरो द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *