गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटेल ने गुजरात फायर सेफ्टी कॉप ई-पोर्टल किया लॉन्च

गांधीनगर : भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग ने अग्नि निवारण सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘गुजरात फायर सेफ्टी कॉप’ ई-पोर्टल लॉन्च किया। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि श्री पटेल ने हाल ही में प्री-वाइब्रेंट समिट के अंतर्गत शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘लिवेबल सिटीज ओफ़ टूमोरो’ कॉन्फ़्रेन्स में यह पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल को शुरू करने के पीछे ईज ऑफ लिविंग वृद्धि का अभिगम अपनाया गया है ताकि लोगों को इमारतों, बहुमंजिला मकानों, अस्पतालों, होटलों या शॉपिंग मॉल, स्कूल-कॉलेज भवनों आदि की अग्नि सुरक्षा सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने इस ई-पोर्टल को बनाने के लिए जनभागीदारी का दृष्टिकोण अपनाकर अग्नि नियमन के प्रारूप के संबंध में जनता की आपत्तियां और सुझाव मांगे जिसका उच्च स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा अध्ययन करने के बाद आवश्यक संशोधन कर सरकार ने अग्नि नियमन को मंजूरी दी है। इतना ही नहीं समग्र राज्य में आग लगने की अधिक संभावना वाली इमारतों के लिए फ़ायर सेफ़्टी सर्टिफ़िकेट और इसकी नवीनीकरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक सर्वग्राही और यूज़र फ़्रेंड्ली सॉफ्टवेयर बनाकर मोबाइल ऐप की सुविधा भी प्रदान की गई है।
स्थानीय अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के अधिकारी किसी भी इमारत की डिजाइन से लेकर इमारत का उपयोग शुरू होने तक के विभिन्न स्तरों पर डिजाइन, निर्माण कार्य और उपयोग सहित तीन स्तरों में मंजूरियां देते हैं। फ़ायर सेफ़्टी कंपायलेंस पोर्टल वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से अब पूरी प्रक्रिया सरल हो गई है।
श्री भूपेंद्र पटेल के दिशादर्शन में इस पोर्टल के लॉंच के फलस्वरूप अब राज्य के सभी प्रकार की इमारतों के फ़ायर सेफ़्टी सर्टिफ़िकेट की समस्त जानकारी एक क्लिक के माध्यम से रियल टाइम ट्रैकिंग के साथ प्राप्त की जा सकेगी। कोई भी अपने आवेदन की स्थिति जान सकता है और आवश्यक शुल्क का मानक अब पूरे राज्य में एक समान होगा और कोई यूपीआई या कार्ड की मदद से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने की सुविधा भी प्राप्त कर सकता है।
राज्य सरकार ने सवा दो से अधिक निजी पेशेवरों को एफएसओ के रूप में अग्नि सुरक्षा अधिकारी के रूप में प्रशिक्षित किया है। एफएसओ हर छह महीने में बिल्डिंग धारकों के लिए मॉक फायर ड्रिल आयोजित करने, जन जागरूकता और एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फ़ायर सेफ़्टी उपकरणों की स्थिति की जांच करने और नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी, सटीकता और पारदर्शिता लाने में सक्षम होगा।
फायर सेफ्टी कॉप की इस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करके, आवश्यक उपलब्ध विकल्प प्लान अप्रूवल, सर्टिफ़िकेट अप्रूवल, सर्टिफ़िकेट नवीनीकरण में से आवश्यक विकल्प का चयन कर नौ अलग-अलग विकल्प जिसमें क्रमशः आवेदन विवरण, साइट विवरण, बिल्डिंग/परियोजना विवरण, ब्लॉक विवरण, अग्नि निवारण, जीवन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा सम्बंधित जानकारी भरने के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *