गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवराज ने की नड्डा से मुलाकात

भोपाल, नयी दिल्ली : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। चौहान ने इस मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट किया, ”आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट की। इस दौरान राष्ट्र उत्थान, लोक कल्याण एवं जनसेवा के विषय में चर्चा हुई। ‘सेवा ही संकल्प है’ के ध्येय के लिए भाजपा के हम समस्त कार्यकर्ता समर्पित हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *