मुंबई : विश्व बाजार के सकारात्मक रुझान से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, एफएमसीजी, यूटिलिटीज और तेल एवं गैस समेत नौ समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में तेजी लौट आई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 122.10 अंक उछलकर 71437.19 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 34.45 अंक चढ़कर 21453.10 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली कंपनी के शेयरों में बिकवाली हुई वहीं छोटी कंपनियों के प्रति निवेश धारणा मजबूत रही। इससे मिडकैप 0.31 प्रतिशत फिसलकर 36,186.10 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.10 प्रतिशत बढ़कर 42,327.60 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3904 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1895 में लिवाली जबकि 1866 में बिकवाली हुई वहीं 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 25 कंपनियां हरे जबकि शेष 25 लाल निशान पर बंद हुई।
बीएसई के नौ समूहों में गिरावट जबकि शेष में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ऊर्जा 1.49, हेल्थकेयर 0.28, यूटिलिटीज 0.75, बैंकिंग 0.11, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.43, धातु 0.40, तेल एवं गैस 0.46 और पावर समूह के शेयर चढ़ गये। हालांकि आईटी 0.84, ऑटो 0.69, रियल्टी समूह के शेयरों में 0.58 प्रतिशत की गिरावट रही।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.09, जर्मनी का डैक्स 0.21, जापान का निक्केई 1.41 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.05 प्रतिशत है वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में 0.75 प्रतिशत की गिरावट रही।
शेयर बाजार में तेजी
