गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आन्ध्र प्रदेश में 24-25 दिसंबर को वर्षा के आसार

अमरावती : दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24-25 दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले सात दिनों के दौरान तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में छह दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के अनुमान है। आंध्र प्रदेश और यनम पर निचली क्षोभमंडलीय उत्तर-पूर्वी हवाएं प्रबल हैं। आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तटीय आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *