गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएम गतिशक्ति पर तीन संग्रह जारी किए गोयल ने

नई दिल्ली : पीयूष गोयल ने “पीएम गतिशक्ति का संग्रह: खंड-2” तथा इससे संबंधित दो अन्य संग्रहों- “पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर भूमिकाओं और जिम्मेदारियों का संग्रह” तथा “जिला कलेक्टरों के लिए हैंडबुक: क्षेत्र विकास दृष्टिकोण के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान” जारी किया है। मंत्रालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार वाणिज्य भवन में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में गोयल ने बुनियादी योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागों के समन्वय से संबंधित दिशानिर्देशों, प्रक्रियाओं और नियमों आदि पर ये संग्रह जारी किए।
विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह, विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) डीपीआईआईटी सुमिता डावरा, भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान बीआईएसएजी-एन के महानिदेशक विमोचन के दौरान टी.पी. सिंह, नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
श्री गोयल ने इस अवसर पर पिछले दो वर्षों में पीएम गतिशक्ति के तहत किए गए प्रयासों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने एकीकृत डेटा-संचालित तंत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान, समयबद्ध तरीके से परियोजना योजना और कार्यान्वयन में लागत प्रभावशीलता सुनिश्चित करने और शीघ्र एनओसी अनुमोदन और भूमि अधिग्रहण में पीएम गतिशक्ति एनएमपी के लाभों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *