गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 10 पैसे लुढ़का

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे लुढ़ककर 83.20 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.10 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया चार पैसे गिरकर 83.14 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 83.22 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.10 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 10 पैसे टूटकर 83.20 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *