गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स-निफ्टी में हाहाकर

मुंबई : देश में कोरोना के ने वेरिएंट से संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली से आज शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 930.88 अंक अर्थात् 1.30 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 71 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक अंक से नीचे 70,506.31 अंक रह गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 302.95 अंक यानी 1.41 प्रतिशत का गोता लगाकर 21,150.15 अंक पर आ गया।
मुनाफवासूली का अधिक दबाव बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों पर रहा। इससे मिडकैप 3.12 प्रतिशत लुढ़ककर 35,056.63 अंक और स्मॉलकैप 3.42 प्रतिशत की गिरावट लेकर 40,879.42 अंक रह गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3921 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3177 में भारी बिकवाली जबकि 658 में लिवाली हुई। इसी तरह निफ्टी की 46 कंपनियां नुकसान जबकि शेष चार लाभ में रही।
विश्लेषकों के अनुसार, देश में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में 614 संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे निवेशक सहमे हुए हैं। साथ ही बाजार के ऊंचे भाव पर निवेशकों ने जमकर मुनाफवासूली की है, जिससे बाजार में इतनी बड़ी गिरावट आई है।
इससे बीएसई के सभी 20 समूहों के शेयर नुकसान में रहे। इस दौरान कमोडिटीज़ 3.51, सीडी 2.55, ऊर्जा 2.18, एफएमसीजी 0.65, वित्तीय सेवाएं 1.58, हेल्थकेयर 2.00, इंडस्ट्रियल्स 2.85, आईटी 1.84, दूरसंचार 4.36, यूटिलिटीज़ 4.65, ऑटो 2.30, बैंकिंग 0.97, कैपिटल गुड्स 2.83, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.51, धातु 3.57, तेल एवं गैस 2.23, पावर 4.33, रियल्टी 2.43, टेक 1.89 और सर्विसेज समूह के शेयर 4.20 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.79, जापान का निक्केई 1.37 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.66 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.08 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.03 प्रतिशत उतर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *