फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को पंचायत राज विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतेहगढ़ विकास भवन के पंचायत राज विभाग के कार्यालय में तैनात लिपिक राकेश कुमार ने मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुबेरपुर डुगरसी में तैनात सफाई कर्मचारी राजेश से उसके निलंबन अवधि की धनराशि करीब एक लाख 83 हजार रुपए को निकालने के लिए 80 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद सफाई कर्मी ने एंटी करप्शन विभाग से संपर्क किया और अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख कर दस हजार रुपये की व्यवस्था की।
आज एंटी करप्शन टीम ने सफाई कर्मी राजेश के साथ मिलकर रिश्वत मांगने वाले लिपिक की पकड़ करने के लिए अपना जाल बिछाया। उसके बाद सफाई कर्मी राजेश ने जैसे ही लिपिक राकेश कुमार को दस हजार रुपए दिए वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने लिपिक राकेश कुमार को रगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। इसके बाद का एंटी करप्शन टीम, रिश्वत लेने वाले लिपिक राकेश कुमार को कोतवाली फतेहगढ़ लेकर पहुंची।
लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार
