बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश की बुलन्दशहर पुलिस ने 30 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए हरियाणा के एक बॉक्सर व दिल्ली पुलिस के कांट्रेक्ट कार चालक समेत छह लुटेरों को अवैध असलहा, कारतूस, चाकू, अर्टिगा कार समेत गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 12 दिसम्बर को पहासू थाना क्षेत्र के करौरा में अरनिया थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारियों से 30 लाख रुपये की लूट की गई थी। जांच में पता चला कि लूट की योजना बुलंदशहर में निर्माणाधीन टीएचडीसी के एक निजी कंपनी में कार चालक प्रदीप द्वारा रची गई थी। चालक ने अपने अन्य साथियों को लोकेशन बताई और उनको हमसाज कर फर्जी लूट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में प्रकाश में आए लुटेरे हरियाणा के भिवानी जिले कुणाल , प्रदीप,हेमंत वर्मा,रविंद्र और बिजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर 28 लाख 12 हजार रुपये बरामद कर लिये। इस गैंग की सरगना प्रदीप की प्रेमिका एक महिला और उसका पति पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर शेष धनराशि भी बरामद कर ली जाएगी।
एसपी ने बताया कि टीएचडीसी के निजी कंपनी में कार चालक प्रदीप जिसने अपने साथ घटना होना बताया है वह दिल्ली पुलिस में संविदा के रूप में कार चालक था तथा इसके अलावा एक भिवानी का लड़का बॉक्सर भी गैंग का सदस्य है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है।
पुलिस ने छह लुटेरों को किया गिरफ्तार
