गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोदाम में आग, कुछ ईवीएम को नुकसान

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) गोदाम में बुधवार को आग लगने से कुछ मशीन जलकर राख हो गई। अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम गोदाम मे 762 ईयू एवं 78 यू तथा 338 वीवीपैट समेत कुल 1178 ईवीएम रखी थी। आज सुबह करीब 8:30 बजे गोदाम से धुंआ उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड सूत्रों ने बताया कि मुख्यालय से दमकल की तीन गाड़ियां और करीब 20 जवान मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे। इसके बाद गोदाम की दीवार में होल करके फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी की बौछार की गयी और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद भी कुछ ईवीएम जल कर राख हो गई। श्री प्रजापति ने बताया कि गोदाम में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और जली एवं गैर जली सभी ईवीएम मशीनों को गोदाम से बाहर निकाल कर गिनती की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में कुछ मशीन जल कर राख हो हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *