भोपाल : मोहन यादव ने यहां कैंसर अस्पताल में रोगियों और उनके परिजनों से भेंट कर उनसे चर्चा की तथा कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यादव कल देर रात्रि यहां जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे और वहां भर्ती रोगियों तथा उनके परिजनों से भेंट कर चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने सीधी जिले के अजय पांडे, ललितपुर उत्तर प्रदेश के विनोद कुशवाहा, मैहर की लल्ली कुशवाहा, पन्ना की चाहना राय और बीना की गुलाबबाई से भेंट कर हालचाल पूछा। डॉ यादव ने उपस्थित चिकित्सकों से भी रोगियों के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर के निकट वाजपेयी नगर कॉलोनी में सागर जिला निवासी शीलाबाई रैकवार और सीहोर जिले की निवासी कृष्णा बाई को भी कंबल प्रदान किया। यहां अनेक रोगियों के परिजन निवास कर रहे हैं।
डॉ यादव ने वाजपेयी कॉलोनी में नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल में रोगियों से की भेंट
