बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को गायघाट पुल पर पुलिस ने एक मादक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। हाइवे पर स्थित गायघाट पुल पर जांच के दौरान एक बाइक सवार को रोका। जांच के दौरान बाइक के पीछे बोरी में 15 किलो गांजा बरामद हुआ। बाइक सवार को थाने लाया गया। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि बाइक सवार की पहचान प्रमोद पाठक के तौर पर की गयी है। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है जबकि बाइक और गांजा को सीज कर दिया गया है।
