गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड-19 एवं श्वसन रोग से बचाव के लिए परामर्श जारी

जयपुर : राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 एवं श्वसन रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के लिए परामर्श जारी किया गया है। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देशों की पालना में जारी परामर्श में कहा गया है कि सर्दी के मौसम में खांसी, बुखार, जुकाम एवं गला खराब आदि लक्षणों के रोगियों की संख्या में वृद्धि पायी जाती है। वर्तमान में देश के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में कोविड मामलों की संख्या में भी वृद्धि पायी गयी है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं गोवा राज्यों में कोविड का नया सब वेरियेन्ट जे एन 1 पाया गया है।
परामर्श में कहा है कि चिकित्सक के परीक्षण उपरान्त आईएलआई रोगियों में सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार हो जुकाम एवं गला खराब के लक्षण की स्थिति में होम आईसोलेशन एवं उक्त लक्षणों के गंभीर या लम्बी अवधि होने की स्थिति में तथा अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी जाती है।
बच्चे, वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं एवं को-मोर्बिडिटी वाले व्यक्तियों यथा डायबिटीज, कैंसर से हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों के रोगियों को सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम एवं गला खराब के लक्षण की स्थिति में सतर्क रहने एवं विशेष ध्यान रखते हुए तुरन्त चिकित्सक के अनुसार उपचार. कोविड टेस्ट करवाये जाने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *