गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनआईए करेगी कोकेरनाग मुठभेड़ मामले की जांच

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में हुई मुठभेड़ मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। सितंबर में हुई इस मुठभेड में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारी और एक सैनिक शहीद हो गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के बाद मामला एनआईए को सौंप दिया गया। मुठभेड़ 13 सितंबर की रात को शुरू हुई जब वरिष्ठ अधिकारी कोकेरनाग के गडोले जंगल में संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचते ही भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए।
इस भीषण गोलीबारी में सेना के एक कर्नल, एक मेजर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक शहीद हो गए। शुरुआती गोलीबारी के दौरान एक अन्य सैनिक भी घायल हो गया और अभियान के तीसरे दिन उसका शव मिला। सात दिनों तक चले अभियान में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर उजैर खान मारा गया। इस महीने में कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ा यह दूसरा मामला है जो एनआईए को सौंपा गया है। एनआईए ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी की हत्या की भी जांच शुरू की। श्री वानी को 29 अक्टूबर को गोली मार दी गई थी और इस महीने की शुरुआत में उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *