गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिसलरी ने दीपिका पादुकोण को बनाया ग्‍लोबल ब्रांड एम्‍बेसेडर

नई दिल्ली : मिनरल वाटर ब्रांड बिसलरी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपना पहला ग्‍लोबल ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाने की आज घोषणा की। कंपनी ने यहां कहा कि दीपिका एक मशहूर भारतीय आइकॉन हैं, जिनकी शोहरत पूरी दुनिया में हुई है। दीपिका को लेकर एक नया अभियान शुरू किया जा रहा है जो हाइड्रेशन पर एक नया और असाधारण नजरिया देता है। इसमें रोमांच और मस्‍ती, दोनों हैं।
दीपिका को ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाने पर अपनी बात रखते हुए कंपनी की उपाध्यक्ष जयंती चौहान ने कहा, “बिसलरी हाइड्रेशन का दूसरा नाम है। हमारा नया अभियान पहली बार दीपिका के मशहूर अंदाज में हाइड्रेशन का मजा और रोमांच लेकर आ रहा है। हम दीपिका को अपनी पहली ग्‍लोबल ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाकर उत्‍साहित हैं। उनका काम और वैल्‍यूज़ हमारी ब्रांड फिलोसॉफी से मेल खाते हैं। उनके साथ हम अपने ब्रांड की नये जमाने में तरक्‍की दिखा सकते हैं। हमें विश्‍वास है कि यह अभियान सभी को पसंद आएगा और लोग बिसलरी के साथ अपनी प्‍यास बुझाने का मजा लेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *