नई दिल्ली : मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल आज अपना स्मार्टफोन स्ट्रॉम 5 जी लाँच करने की घोषणा की जिसमें 50 एमपी और 8 एमपी का डुअल रियर कैमरा है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि 11999 रुपये के आमंत्रण मूल्य वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 13499 रुपये हैै। इसकी बिक्री 28 दिसंबर से शुरू होगी और यह ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन तथा कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
उसने कहा कि मीडियाटेक डिमेनसिटी 6080 प्रोसेसर आधारित इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी हैजो 33 वांट फास्ट चार्जिंग से लैस है। 6.78 इंच के स्क्रीन वाले इस फोन में 50 एमपी और आठ एमपी का डुअल रियर कैमरा है तथा 16 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में आठ जीबी रैम है जिसे 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और इसका रॉम 128 जीबी है।
लावा ने लाँच किया स्ट्रॉम 5 जी स्मार्टफोन
