गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संसद सुरक्षा सेंध : अपराधियों की हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली : संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के चार आरोपियों की सात दिनों की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद गुरुवार को उनकी हिरासत और 15 दिनों के लिए बढ़ा दी। पटियाला हाउस स्थित हरदीप कौर की विशेष अदालत ने सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे और नीलम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुरोध पर हिरासत बढ़ाने का आदेश पारित किया। पुलिस ने चारों आरोपियों की सात दिनों की हिरासत अवधि पूरी होने के अदालत के समक्ष पेश किया और हिरासत बढ़ाने की गुहार लगाई। इससे पहले अदालत ने 14 दिसंबर को चारों आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *