गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एकनाथ शिंदे को किया जायेगा सम्मानित

कोल्हापुर : एकनाथ शिंदे को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान संकटग्रस्त लोगों की मदद के लिए ‘देवदूत’ (भगवान के दूत) पुरस्कार के लिए चुना गया है, इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। शिंदे को 25 दिसंबर को मुंबई में पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार देने वाली जीवनमुक्ति सेवा संस्था और व्हाइट आर्मी संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष अशोक रोकड़े ने एक बयान में कहा कि यह घोषणा संगठन के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर की गई है। बयान में कहा गया है कि 25 दिसंबर को मुंबई में शिंदे को प्रदान किये जाने वाले पुरस्कार में एक शॉल, श्रीफल और एक स्मृति चिन्ह शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *