भोपाल, नई दिल्ली : मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी से मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश के विकास और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके पहले उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इसके बारे में उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ”आज नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर उनसे मध्यप्रदेश के विकास व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।”
