गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अधिकारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गयी

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के पूर्व शासकीय अवकाश होने के कारण आज अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में सुबह 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। इसके पूर्व उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी,सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ मुख्य सचिव ने दिलायी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, जे.एन.कंसोटिया, राजेश राजौरा, के.सी गुप्ता, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला सहित मंत्रालय,सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *