मथुरा : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि बचत का सही निवेश करने से भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। श्री कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वैसे तो हर निवेश में जोखिम की संभावना रहती है मगर म्युचुअल फन्ड में अधिक समय के लिए कम निवेश करने पर भी अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। हर व्यक्ति को किसी प्रकार का निवेश करने के पहले उसकी शर्तों का गहन अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
वरिष्ठ सलाहकार एमफ्री सूर्यकांत शर्मा ने बचत के महत्व, बचत को निवेश में परिवर्तित करने, सोच समझ कर निवेश करने, फाइनेंशियल प्लानिंग के महत्व तथा पॉवर ऑफ कंपाउंडिंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समृद्धि सभी का अधिकार है और यह भाग्य से नहीं बल्कि सतत प्रयास से मिलता है तथा इसे सभी को करना चाहिए।
वित्तीय साक्षरता एवं धोखाधड़ी से बचाने के लिए एसोसिएसन आफ म्युचुअल फन्ड इन इन्डिया की ओर से महिला सश्क्तीकरण के अन्तर्गत अमरनाथ गल्र्स पोस्टग्रेजुएट कालेज मथुरा में 200 से अध्ध्कि छात्राओं एवं शिक्षकों को अच्छे निवेश के तरीके के बारे में उक्त अधिकारियों ने न केवल जानकारी दी बल्कि उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। साथ ही बताया कि म्यूचुअल फंड में निवेश के बहुत तरीके है और इसमें छोटी पूंजी से भी सेविंग करके निवेशक अपनी जीवन की बहुत सारी जरूरतों को पूरा कर सकता है ।
अधिकारी ने बताया कि वित्तीय साक्षरता सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जिसके तहत अधिक से अधिक नागरिकों को इसके महत्व एवं प्रासंगिकता के बारे में जागरूक किया जाता है।पर्सनल फाइनेंस को प्रभावी तरीके से संभालना और सही बचत तथा निवेश करके उससे अधिक से अधिक आय का रास्ता निकालने का मार्ग प्रशस्त करना ही इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है ।
उन्होने कहा कि कि सेबी शेयर बाजार का राष्ट्रीय नियामक है और सेबी शेयर बाजार के घटकों के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है । सेबी का मानना है कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से ही देश की समृद्धि का रास्ता निकलेगा। इसी उद्देश्य को ले कर अधिक से अधिक आयोजन महिला शिक्षण संस्थाओं में किये जा रहे हैं। बहुत से लोग अपने यहां निवेश करने पर प्रतिफल की गारंटी लेते हैं जो बिलकुल गलत है तथा ऐसा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की उनकी कोशिश रहती है। निवेशक को भी इस प्रकार के फ्राड से बचना चाहिए।
निवेश कर भविष्य को करें सुरक्षित
